
पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया हरेली का त्यौहार, भाजपा के पेट में हो रहा है दर्द

रायपुर. पूरे प्रदेश में हंसी-खुशी उल्लास के वातावरण में हरेली का त्यौहार मनाया गया और इससे भाजपा और भाजपा के सहयोगी यों के पेट में दर्द शुरू हो गया है । प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा की सरकार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार छत्तीसगढ़ को देश में पहचान दिलाने के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की पहचान छत्तीसगढ़ का आत्म गौरव और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए काम कर रही है तो भाजपा के नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार हरेली तीजा विश्व आदिवासी दिवस मां कर्मा जयंती और छठ में कांग्रेस की सरकार ने छुट्टी घोषित की है हरेली पर छुट्टी और छत्तीसगढ़ के परंपरागत तीज त्योहारों की छुट्टी की वजह से प्रदेश के किसान मजदूरों के घर में खुशी का वातावरण है और भाजपा इस खुशी को पचा नहीं पा रही है । छत्तीसगढ़ की खुशहाली छत्तीसगढ़ की समृद्धि छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी ढाई हजार रुपए में धान की खरीद जैसे किसान हितकारी फैसलों से भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा और भाजपा के सहयोगी यह न भूलें कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के सरकार में हुए घपले घोटालों कमीशन खोरी की लूट और खासकर स्वास्थ्य विभाग में हुए ऑंखफोड़वा कांड गर्भाशय कांड नसबंदी कांड और भ्रष्टाचार को अभी तक नहीं भूली है। ₹300 बोनस 5 हॉर्स पावर पंपों की मुफ्त बिजली आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय एक-एक दाना धान की खरीद जाति प्रमाण पत्रों में हुए गड़बड़ घोटाले बस्तर में आदिवासियों के नरसंहार जैसी घटनाएं भाजपा के शासनकाल में होती रही आज कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बस्तर में और पूरे प्रदेश में उत्साह का खुशी का और उल्लास का वातावरण है जिसके लिए कांग्रेस सरकार की नीतियों में भूपेश बघेल सरकार के फैसलों ने वातावरण बनाने का काम किया है
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि हरेली त्यौहार पर भाजपा ने तो ना छुट्टी दी नाइन त्योहारों को कभी मनाया ना लोगों को मनाने दिया और अब जब पूरा प्रदेश हरेली का त्यौहार मना रहा है तो भाजपा और भाजपा के सहयोगी निम्न स्तरीय राजनीति करके लोगों के उमंग और उत्साह में विघ्न डालने में लगे हुए हैं। भाजपा और भाजपा के सहयोगियों का यह आचरण बेहद दुर्भाग्य जनक है और इसके लिए प्रदेश की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी
More Stories
मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है-कुमारी सैलजा
रायपुर. दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह...
कांग्रेस की राजनैतिक गतिविधियां रोकने भाजपा ईडी के साथ साजिश कर रही है
फिर से ईडी का छापेमारी भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा शाह आये और भाजपा का ईडी मोर्चा सक्रिय-कांग्रेस भाजपा...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने रामनवमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राम जन्मोत्सव श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है।डॉ महंत...
विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने दुर्गा अष्टमी की प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। विस् अध्यक्ष...
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
Average Rating