मक्कार कहने पर निगर निगम के इंजीनियरों में आक्रोश, कार्रवाई की उठाई मांग

 

अभियंता संवर्ग ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

बिलासपुर। एमआईसी की बैठक में नगर निगम के इंजीनियरों को मक्कार कहने पर अभियंता संवर्ग में भारी आक्रोश हैं। सोमवार को सभी इंजीनियरों ने एकजूट होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई है।
नगर पालिक निगम बिलासपुर में पदस्थ समस्त अभियंताओं का कहना है कि 24 जुलाई को आयोजित मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में एक एमआईसी सदस्य बंधू मौर्य द्वारा नगर निगम के समस्त अभियंताओं के संबंध में मक्कार जैसे शब्द का प्रयोग करते हुए सामूहिक टिप्पणी की गई, जिसका उल्लेख समाचार माध्यमों में भी प्रकाशित हुआ है। उक्त शब्द सामान्य कार्य-संबंधी आलोचना तक सीमित न होकर अभियंता संवर्ग की ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, कार्यप्रणाली व व्यावसायिक प्रतिष्ठा पर गंभीर प्रश्न उत्पन्न करता है। किसी संवैधानिक व संस्थागत बैठक में पूरे अभियंता संवर्ग के लिए इस प्रकार की सामान्यीकृत, अपमानजनक भाषा का प्रयोग अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अस्वीकार्य व मनोबल को प्रभावित करने वाला है।

अभियंताओं से सभी कार्य कराया जाता है
नगर निगम के अभियंताओं द्वारा केवल निर्माण स्थलों का निरीक्षण व पर्यवेक्षण ही नहीं किया जाता, बल्कि सर्वेक्षण, प्राक्कलन, निविदा दस्तावेज, निर्माण कार्यों का मापन, माप-पुस्तिका, देयक, गुणवत्ता नियंत्रण, उपयोगिता प्रमाण-पत्र, भवन अनुज्ञा, भूमि सीमांकन, अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई, जलप्रदाय, जल निकासी, नाली सफाई, सडक़ प्रकाश, नागरिक शिकायतों का निराकरण, न्यायालयीन प्रकरणों के जवाब, विभिन्न पोर्टलों की जानकारी, एमआईसी व सामान्य सभा की जानकारी, बाढ़ नियंत्रण, आपदा राहत, निर्वाचन, भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रमों की तैयारी जैसे अनेक तकनीकी व प्रशासनिक दायित्व संपादित किए जाते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *