
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बने

रायपुर. 7 जुलाई 2019 से आगामी एक साल के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस ने बधाई दी है। मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष देश के गृहमंत्री होते है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अन्तर्राज्य परिषद सचिवालय द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी गई है। क्षेत्रीय परिषदें संबंधित क्षेत्रों के संतुलित सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ ही अंतर राज्यीय समस्याओं को हल करने में परिषद में शामिल राज्यों के बीच और केन्द्र के साथ स्वस्थ्य वातावरण निर्माण में एक उच्च स्तरीय सलाहकार मंच स्थापित करता है।
गौरतलब है कि राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 के तहत उत्तर, मध्य, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया है। वर्तमान में मध्य क्षेत्रीय परिषद में छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्यप्रदेश राज्य शामिल है। केन्द्रीय गृह मंत्री सभी क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष होते है। प्रत्येक क्षेत्रीय परिषद में शामिल राज्य के मुख्यमंत्री को रोटेशन में परिषद का उपाध्यक्ष बनाया जाता है। जिनका कार्यकाल एक वर्ष का होता है। वर्तमान में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष थे जिनका कार्यकाल बीते 6 जुलाई को समाप्त हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब मध्य क्षेत्रीय परिषद के उपाध्यक्ष होंगे।
More Stories
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने से अडानी के घोटाले पर पर्दा नहीं पड़ने वाला – कांग्रेस
राहुल बईमानों की हानि कर रहे कुछ लोगो को मान हानि लग रही रायपुर. राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर...
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलां में किया सत्याग्रह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोण्डागांव में शामिल हुये रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त करने तथा मोदी...
भूपेश सरकार के द्वारा किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय का कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों से आगामी खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा...
देश विरोधी प्रदर्शनकारियों पर कार्यवाही का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्रालय असफल रही है राष्ट्र विरोधियों को पहचानने में दुबई में रहने वाला व्यक्ति भारत आता है राष्ट्रविरोधी...
अमित शाह जवाब दें 15 सालों तक बस्तर को उपेक्षित क्यों रखा? – कांग्रेस
रायपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील...
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए डॉ. सरिता ने की कलेक्टर से चर्चा
मुंगेली. मुंगेली विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजसेविका डॉ. सरिता भारद्वाज ने जिला कलेक्टर राहुल देव से...
Average Rating