
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में युवा कांग्रेस के रक्तदान शिविर

रायपुर. स्व. राजीव गाँधी जी की 75वें जन्म दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में, “हम में है राजीव“ के संकल्प के साथ रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ॰ प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महापौर डॉ॰ किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी के नेतृत्व में हुआ। राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज रक्त दान का कार्यक्रम रखा गया था।

इस अवसर पर सैकड़ों युवाओं के साथ-साथ मोर्चा संगठन एवं प्रकोष्ठ के प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी, संचार विभाग की सदस्य एवं पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने रक्त दान किया।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सलाम रिजवी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ मेमन, पीसीसी संयुक्त सचिव विनोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष रेणु मिश्रा, प्रदेश सचिव गण विधी नामदेव, राजेश स्वामी, प्रवीण कल्ला, लक्ष्मी नारायण वर्मा, जिला अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, संजय पटेल, जुल्फिकार अली, अंकिता दुबे, अमित घोष, नवाज़ खान, भास्कर दुबे, अमनदीप सिंह, सन्नी अग्रवाल, कुणाल तिवारी, आस मोहम्मद, अभय ठाकुर, फहीम खान, अजय बिसाई, रवि गायकवाड़, लक्की अभिषेक सैकड़ों युवा साथी शामिल हुये।
More Stories
पत्रकार सुरक्षा कानून से लोकतंत्र मजबूत होगा-कांग्रेस
कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र का एक और वायदा पूरा किया रायपुर. मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक का कांग्रेस ने स्वागत...
अ. भा.पत्रकार सुरक्षा समिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
होली मिलन में विशिष्ठ अतिथि चंद्र मोहन सिंह एस.पी.मुंगेली ने पत्रकारों को दी बधाई ,समिति ने गुलाल लगाकर किया स्वागत...
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र है इसलिये दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस कार्यवाही न करे?
कानून से डर अपराधियों को होता है और भाजपा अपराधियों को संरक्षण देती है इसलिए घबरा रही है रायपुर. प्रदेश...
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने गोपाल थवाईत के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर . छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा मेरे बाल सखा बड़े भाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के...
केन्द्र की अडानी परस्त नीति के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन मार्च
प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, चंदन यादव, विजय जांगिड़ राजभवन मार्च में शामिल...
जनगणना होने से गरीबों वंचितों को मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रधानमंत्री से जनगणना कराए...
Average Rating