Month: September 2026

लंदन में पहली बार टेम्स नदी के तट पर गंगा आरती, हजारों लोग बने साक्षी

  लंदन. लंदन में टेम्स नदी के तट पर रविवार को पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। ‘टेम्स तट पर गंगा आरती : प्रकाश उत्सव’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन ‘चिन्मय मिशन यूके’ ने ‘टोटली टेम्स’ के वार्षिक उत्सव के सहयोग से किया। यह आयोजन

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री 

    शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं: मुख्यमंत्री  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर हर बच्चे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 81 सेवानिवृत्त शिक्षक और 42 मेधावी विद्यार्थी हुए

सिम्स के दवा वितरण केन्द्र में हंगामा मचाने वाला युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

बिलासपुर. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा सिम्स अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में पदस्थ स्टाफ के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी-चमकी देकर भयभीत किया जा रहा था। उक्त वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वीडियो में दिखाई दे

मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज

मलाइका अरोरा ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स की चमक बढ़ाई मलाइका अरोरा की मौजूदगी से जगमगाया कल्याण ज्वेलर्स का मुलुंड शोरूम मुंबई /अनिल बेदाग : अभिनेत्री मलाइका अरोरा की ग्लैमरस मौजूदगी ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह को खास बना दिया। श्री प्रभु गणेशन के साथ मलाइका अरोरा ने नए

समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत

जिम से आगे बढ़ा समीरा रेड्डी का फिटनेस फॉर्मूला समीरा रेड्डी ने बताया फिटनेस का नया फंडा मुंबई /अनिल बेदाग: फिटनेस का मतलब अब सिर्फ जिम में पसीना बहाना नहीं रह गया है। काम की भागदौड़, लंबा सफर, घर की जिम्मेदारियां और दिनभर की लगातार एक्टिविटी भी शरीर से उतनी ही ऊर्जा और मजबूती की

जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से सस्ते में खरीदकर बिलासपुर में खपाने की थी तैयारी बिलासपुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयरामनगर रेलवे फाटक के पास 13 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में

हाई कोर्ट के वकील ने लगाई फांसी

बिलासपुर। मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय सौरभ सोनवानी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा

तीजा तिहार के दौरान लोकल ट्रेनें बंद

  छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना के कार्यकर्ता बिलासपुर स्टेशन पहुंचे बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक एवं लोकपर्व तीजा-पोरा के दौरान कोरबा-रायपुर-दुर्ग के बीच चलने वाली लोकल यात्री ट्रेनों को 13 व 14 सितंबर को बंद करने के विरोध में छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना बिलासपुर द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपने बिलासपुर

मोदी के 25 वर्ष पर एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में होगा कार्यक्रम बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनता की सेवा करने पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। एक माह के भीतर 12 विषयों पर अलग-अलग आयोजन होगा। बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने बताया कि 7

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कुम्हार से लिया मिट्टी का दीया

  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित होगा एक दीया: तोखन साहू बिलासपुर. आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बिलासपुर के कुम्हारपारा पहुँचकर कुम्हार भाई से मिट्टी का दीया लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा को

देश में पहली बार 12 सौ स्कूलों के तीन लाख से ज्यादा छात्र एक साथ गाएंगे राष्ट्रगीत वंदे मातरम्

  बिलासपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। छत्तीसगढ़ में करीब 1200 सरस्वती शिशु मंदिरों में आयोजन की तैयारी चल रही है। इनमें लगभग 11 हजार आचार्य-शिक्षक और तीन लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। संगठन ने निजी और शासकीय

पीएम आवास के हितग्राहियों के घर जाकर आयुक्त ने ली जानकारी

   30 सितंबर तक है पीएम आवास योजना शहरी 1.0 की अंतिम तिथि बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के बीएलसी (लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण) घटक के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर निर्माण कार्य की प्रगति

डिप्टी सीएम के सामने विवाद के बाद हुआ भूमि पूजन कार्यक्रम

  रामा वैली परिसर में सर्किट हाउस बनाने को लेकर हुआ विरोध बिलासपुर। रिहायशी कॉलोनी रामा वैली में सरकारी जमीन पर सर्किट हाउस बनाने को लेकर विवाद हो गया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित इस कॉलोनी की कोटवारी जमीन पर कालोनाइजर के कब्जे की शिकायत हुई थी। जांच के बाद प्रशासन ने जमीन को कब्जे

70 फीट नीचे नाले मे गिरा तेज रफ्तार ट्रक, केबिन मे ही चालक की मौत

  सरिया नाला में हुई घटना, तीन घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन रायगढ़ । जिले में भारी बारिश के बीच बीते शनिवार एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। रायगढ़ – धर्मजयगढ़ मार्ग पर स्थित सरिया नाला में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 70 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक उफनते नाले के

अचानक लापता हो गया 240 यात्रियों से भरा जहाज

  रविवार को जावा सागर में 240 लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज का अधिकारियों से संपर्क टूट गया. वर्गो ट्रांसपोर्ट 8′ नाम का यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन प्रांत की राजधानी बंजारमासिन जा रहा था. जहाज शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 बजे (0330 UTC)

दुर्गा पूजा विवाद पर सोनू त्यागी:‘हिंदू और सनातन अध्यात्म का मूल संदेश अहिंसा और करुणा है’

    गो स्पिरिचुअल के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा, हिंदू और सनातन अध्यात्म के मूल आदर्श अहिंसा, करुणा और सात्विक जीवन हैं; शाकाहार को दबाव से नहीं, जागरूकता और प्रेम से अपनाने की जरूरत   नई दिल्ली: दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर चल रही बहस के बीच गो स्पिरिचुअल और अप्रोच एंटरटेनमेंट के संस्थापक सोनू त्यागी ने कहा है कि इस मुद्दे को राजनीति, व्यक्तियों और क्षेत्रीय विवाद से ऊपर उठकर देखने की जरूरत है। उनके अनुसार, इस बहस को हिंदू अध्यात्म, सनातन मूल्यों, अहिंसा, पशु करुणा और भोजन के प्रति हमारी सोच से जोड़कर देखा जाना चाहिए। इस विवाद के बाद खासकर पश्चिम बंगाल में भोजन, आस्था और क्षेत्रीय परंपराओं को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने दुर्गा पूजा के पवित्र दिनों में मछली और मांस से दूर रहने की अपील की है, जबकि कुछ लोग बंगाल की धार्मिक, सांस्कृतिक और खान-पान की परंपराओं की बात कर रहे हैं। सोनू त्यागी का कहना है कि भारत की अलग-अलग परंपराओं का सम्मान होना चाहिए, लेकिन साथ ही हमें अध्यात्म के असली उद्देश्य पर भी विचार करना चाहिए। सोनू त्यागी ने कहा, “हिंदू अध्यात्म हमें करुणा सिखाता है। जब हम देवी मां की पूजा करते हैं, तो सभी जीवों के प्रति दया क्यों नहीं दिखा सकते? दुर्गा पूजा और नवरात्रि शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व हैं। हमारी पूजा केवल मंदिर या पंडाल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। अगर हमारी भक्ति सच्ची है, तो उसे हमें इंसानों, पशुओं और प्रकृति के प्रति अधिक दयालु और संवेदनशील बनाना चाहिए।” त्यागी ने साफ किया कि गो स्पिरिचुअल किसी धार्मिक गुरु, राजनेता, संगठन या राजनीतिक दल के साथ व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद में नहीं पड़ना चाहता। संस्था इस मुद्दे को एक बड़े आध्यात्मिक सवाल के रूप में देखती है कि क्या हमारी आस्था और धार्मिक जीवन हमें ऐसा इंसान बना रहे हैं, जो दूसरे जीवों का दर्द समझ सके और जहां संभव हो, उनके दुख और पीड़ा को कम करे। उनका कहना है कि हिंदू धर्म और सनातन धर्म बहुत विशाल हैं। इनमें अलग-अलग परंपराएं, रीति-रिवाज और विचार हैं। अलग-अलग समय और क्षेत्रों में लोगों की खान-पान की आदतें भी अलग रही हैं। लेकिन इस विविधता को स्वीकार करने का मतलब यह नहीं है कि हम अहिंसा, दया, करुणा, सात्विकता, संयम और सभी जीवों के प्रति सम्मान जैसे हिंदू और सनातन अध्यात्म के मूल आदर्शों की बात ही न करें। सोनू त्यागी ने कहा, “इतिहास हमें बता सकता है कि अलग–अलग समय में लोग क्या खाते थे या उनकी क्या परंपराएं थीं, लेकिन धर्म हमें यह भी सोचने की प्रेरणा देता है कि हमें कैसा इंसान बनना चाहिए। अध्यात्म का मतलब अपने भीतर बदलाव लाना है। यह हमें अधिक जागरूक, शांत, संयमी और दयालु बनने की ओर ले जाता है। गो स्पिरिचुअल के लिए शाकाहार इसी आध्यात्मिक यात्रा का एक स्वाभाविक हिस्सा है।” उन्होंने कहा कि हिंदू और सनातन परंपराओं में सात्विक भोजन, शाकाहारी प्रसाद और शाकाहारी जीवनशैली का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। देश के अनेक हिंदू मंदिरों, वैष्णव परंपराओं और आध्यात्मिक संस्थाओं में शाकाहारी भोजन को महत्व दिया जाता है। गो स्पिरिचुअल का मानना है कि इतिहास में मांसाहार या पशु बलि के कुछ उदाहरणों को आधार बनाकर हिंदू और सनातन संस्कृति में मौजूद अहिंसा, करुणा और शाकाहार की विशाल परंपरा को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय सरकार ने पात्रता का दायरा बढ़ाया, विगत 9 वर्षो से निवासरत परिवारों को भी अब मिलेगा लाभ राज्य शासन ने निकायों को नई कट-ऑफ तिथि के अनुसार 15 दिनों में नए हितग्राहियों को एएचपी आवासों का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने कहा गरीब परिवारों

श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल

क्रिकेट की पिच से टैलेंट की दुनिया तक, श्रेयस अय्यर ने खेला बड़ा दांव श्रेयस अय्यर ने चुनी नई पिच, अब दुनिया भर के युवाओं के टैलेंट को देंगे नई उड़ान मुंबई /अनिल बेदाग: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अब मैदान के बाहर भी युवा प्रतिभाओं के भविष्य को लेकर एक नई पारी शुरू कर रहे

तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र

अनूप जलोटा ने खोला ‘भक्तिद्वार’ अनूप जलोटा बने ‘भक्तिद्वार’ के सारथी मुंबई /अनिल बेदाग: भक्ति और आधुनिक तकनीक के संगम से तैयार ‘भक्तिद्वार टेलीविजन ऐप’ का मुंबई में भव्य शुभारंभ हुआ। पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने ऐप लॉन्च करने के साथ इसके लोगो का भी अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने

खेत में खाद डाल रहे किसान पर बाघिन का हमला

  घायल को गनियारी किया गया रेफर बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर