लॉरेंस बिस्नोई गैंग के नाम पर रिटायर्ड कर्मचारी से 6.30 लाख वसूले

बिलासपुर। लॉरेंस बिस्नोई गैंग से जुडऩे की धमकी देकर फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी से धोखाधड़ी किया है। ठग ने फोन से धमकाकर 6 लाख 30 हजार रूपए वसूल लिया। अनजान व्यक्ति का फोन बंद बताया। तब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सकरी पुलिस ने बताया कि आसमा सिटी फेस-2 सकरी निवासी दिवाकर मण्डल पिता भुतनाथ मण्डल (61) सीआपीएफ से रिटायर कर्मचारी है। 2 नवंबर 2025 को दिवाकर को एक अनजान नंबर से व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि टेलीकाम आफिस से बोल रहा हूं। आपकी आईडी से बाम्ब व कनाडा बैंक में एक खाता चल रहा है। वह दूसरे व्यक्ति से बात कराया। उसने अपने आप को काईम ब्रांच मुम्बई से बाल सिंह राजपुत बताया। उसने कहा कि आपका खाता मनी लाड्रींग केस में जुड़ा हुआ है। साथ ही लॉरेंस बिस्नोई केस में नाम जुड़ा है। कुछ समय बाद व्हाटसएप के माध्यम से व्हाट्सएप कॉल किया और अधार कार्ड, पैन कार्ड़ दिखाया। जिससे दिवाकर को भरोसा हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने बोला कि आपके नाम से वारण्ट निकला है। इसके एवज में पैसे की मांग की। साथ ही किसी अन्य लोगों को जानकारी देने से मना किया। झांसे में फंसकर दिवाकर ने आरटीजीएस के माध्यम से 6 लाख 30 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। जब पीडि़त ने उक्त नंबर पर दोबारा कॉल किया तो स्वीच ऑफ बताया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!