June 8, 2026
फिलीपींस में 7.8 के भूकंप से तबाही, ताश के पत्तों की तरह गिरे मकान
फिलीपींस में सोमवार, 8 जून की सुबह धरती अचानक जोर से कांप उठी जब 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. देश के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप के कारण कुछ ही सेकंड में इमारतें हिलने लगीं, दीवारें दरक गईं और कई जगह पूरी बिल्डिंगें ढह गईं. इसमें एक स्कूल भी शामिल था. भूकंप की तबाही का मंजर बड़ा खौफनाक था. एक स्थानीय आपदा अधिकारी के अनुसार कम से कम 5 की मौत की खबर है. यह भूकंप इतना ताकतवर था कि आसपास के देशों में भी सुनामी का अलर्ट जारी करना पड़ा और पूरे इलाके में दहशत फैल गई.


