राजीव भवन से प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई

रायपुर. राजीव भवन से प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू के नेतृत्व में किसान जोड़ों सम्मान यात्रा निकाली गई। जहां यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारियल तोड़ कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा बस्तर के लिए रवाना हुई। जहां दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता के दर्शन पश्चात यात्रा शुरू होगी। यात्रा मे छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस हर गोविन्द सिंह तिवारी प्रभारी महामंत्री जागेंद्र पाण्डे हरिओम सोनी जी राजेश पाण्डे कोषाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी उपाध्यक्ष आर्शिल कुरेशी  बी आर नेताम मुकेश चौधरी पायल शर्मा रायपुर जिला अध्यक्ष संजू गोतम जी रामचन्द्र बर्मन जी कांसी घृतलहरे सहित प्रदेश किसान कांग्रेस जिला किसान कांग्रेस ब्लाक किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू जी ने कहा है कि भारत जोड़ों यात्रा एवम प्रदेश सरकार की जन हितैषी किसान के हित में किए गए कार्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किसान कांग्रेस के द्वारा किया जायेगा। इस यात्रा को सफल बनाने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का भी सराहनीय सहयोग पहल रहा जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है हम सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!