महिलाओं को 33% आरक्षण पर संसद की मुहर
नयी दिल्ली. राज्यसभा से भी महिलाओं को आरक्षण देने वाला विधेयक बृहस्पतिवार को पास कर दिया। विधेयक के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक वोट भी नहीं पड़ा। लोकसभा इस विधेयक को बुधवार को पास कर चुकी है। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक कानून का रूप ले लेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के प्रावधान वाले विधेयक को देश की नारी शक्ति को नयी ऊर्जा देने वाला करार देते हुए कहा कि इससे महिलाएं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए नेतृत्व के साथ आगे आएंगी। इससे पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण के प्रावधान वाला संविधान संशोधन विधेयक यदि आज संसद से पारित हो जाता है तो 2029 में लोकसभा में 33 प्रतिशत महिलाओं की मौजूदगी सुनिश्चित हो जाएगी। राज्यसभा में ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए नड्डा ने कहा कि महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करने की खातिर केंद्र सरकार ने जो रास्ता चुना है, वह सबसे छोटा और सही रास्ता है।
More Stories
गुडनाइट सर्वे में खुलासा, पश्चिम भारत के लोग मच्छरों के काटने और भिनभिनाने की आवाज़ से नींद में सबसे ज्यादा खलल महसूस कर रहे हैं
55% भारतीय नींद में खलल के लिए मच्छरों के काटने और भिनभिनाने की आवाज़ को ज़िम्मेदार मानते हैं 49% बच्चों की नींद मच्छरों के काटने से प्रभावित होती है पश्चिमी क्षेत्र में सबसे ज़्यादा 61% वयस्क मच्छरों के काटने और भिनभिनाने की आवाज़ को नींद में खलल का प्रमुख कारण मानते हैं, उसके बाद उत्तर (55%), दक्षिण (53%) और पूर्व (50%) का स्थान आता है Mumbai: मच्छरों के काटने और उनकी भिनभिनाने की आवाज़ देश में 55% भारतीयों की नींद में खलल डालते हैं। यह...
धौलपुर में हादसे में आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत
जयपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बस ने एक टेंपो को टक्कर मार दी जिससे आठ बच्चों सहित 12...
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया वेल्थ एडवाइजरी बिजनेस ‘एचडीएफसी ट्रू’
मुंबई/अनिल बेदाग. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने अपनी नई वेल्थ एडवाइजरी पेशकश ‘एचडीएफसी ट्रू’ के शुभारंभ की घोषणा की है। इक्विटी रिसर्च,...
हाथ प्रत्यारोपण में विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज का ग्लेनईगल्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन
मुंबई /अनिल बेदाग. परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में 15 वर्षीय मरीज अनामता अहमद के कंधे स्तर की कुल बांह प्रत्यारोपण...
क्लब महिंद्रा ने राजस्थान में ‘क्लब महिंद्रा भरतपुर’ के लॉन्च के साथ किया विस्तार
क्लब महिंद्रा भरतपुर में सांस्कृतिक विरासत, शांत वातावरण और वन्यजीवों के देखने का आनंद लें मुंबई: महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया...
इसरो ने तम्बोली कास्टिंग्स को आईएसी 2024 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया
भावनगर/मुंबई /अनिल बेदाग: बीएसई लिस्टेड तंबोली इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी, तंबोली कास्टिंग्स को इटली के मिलान में 14 से...