रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएँ”
मुंबई /अनिल बेदाग. बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएँ” रिलीज़ होते ही काफी लोकप्रिय लोकप्रिय हो रहा है। गाने को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज और लाइक मिल रहे हैं। रविन्द्र सिंह द्वारा गाया गया यह कृष्ण भजनलोग खूब कर रहे हैं।
आर विज़न प्रेजेंट्स श्याम तेरी अदाएँ के गीतकार नीतू पाण्डेय क्रांति और रविन्द्र सिंह हैं जबकि इसका संगीत प्रवीण हीरा ने दिया है। डीओपी व एडिटर नरेश शाह हैं। वीडियो डायरेक्टर नरेश शाह और रविन्द्र सिंह हैं।
रविन्द्र सिंह ने इस वीडियो में अभिनय भी किया है। भक्ति रस से भरपूर यह भजन मन और आत्मा को सुकून पहुंचाता है।
रविन्द्र सिंह न सिर्फ एक प्रतिभाशाली गायक और निर्माता हैं बल्कि संगीत निर्देशक के रूप में भी काम कर चुके हैं। कुछ ख्वाब, बेवफा, रेत पे लिखके, बर्फ़ों में, ठंडक जैसे उनके गाने काफी हिट रहे हैं। कोई फरियाद, अपनी आंखों में, चमकते चाँद को सहित कई कवर सॉन्ग्स के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। रविन्द्र सिंह ने इन गानों के गायन, निर्माण और निर्देशन में अपना दिल और मेहनत लगाई है। उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियो थाईलैंड, लद्दाख, गोवा और जैसलमेर जैसी खूबसूरत जगहों पर शूट किए हैं। उन्होंने कोविड 19 के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जीना इसी का नाम है और जिंदगी फिर से चलेगी जैसे गाने भी गाए और लॉन्च जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया गया।
More Stories
सलमान खान के साथ नयर्रा एम बनर्जी की केमिस्ट्री ने किया हैरान
मुंबई /अनिल बेदाग : अभिनेत्री नयर्रा एम बनर्जी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने...
दीपिका पादुकोण ने फैंस को किया दीवाना
मुंबई /अनिल बेदाग : दीपिका पादुकोण भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फीमेल सुपरस्टार मानी जाती हैं। उन्होंने लगातार ब्लॉकबस्टर...
जुनैद खान-खुशी कपूर ने मलाड मस्ती में जीता सब का दिल
मुम्बई /अनिल बेदाग : मलाड मस्ती 2025 बहुत विशेष और मनोरंजक होता जा रहा है, जहां फ़िल्म, टीवी और म्यूजिक...
निर्माता लेखक अरूप सुर और शिप्रा सुर की फ़िल्म ‘एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ उनके बर्थडे पर हुई रिलीज़
मुंबई /अनिल बेदाग : क्वालिटी सिनेमा के इस सुनहरे दौर में एक और खूबसूरत फ़िल्म ''एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल...
चौथा डॉक्टर 365 बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर: एक महान उद्देश्य के लिए बॉलीवुड एकजुट
मुंबई /अनिल बेदाग : चौथा डॉक्टर 365 बॉलीवुड महा आरोग्य शिविर, जो एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक स्वास्थ्य सेवा पहल है, का...
पुलिस की वर्दी में जेडी.चक्रवर्ती के साथ पर्दे पर आग लगाती शीना चौहान
मुंबई /अनिल बेदाग : एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर एक मनोरंजक दक्षिण थ्रिलर, जटास्या मारनम ध्रुवम के टीज़र ने...