नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई, तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को पकड़ा गया
बिलासपुर. थाना चकरभाठा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर नशेड़ियों को बेचने हेतु घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया गया।
उनके कब्जे से कुल 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था तथा अपने साथी आर. रजिंदर के साथ मिलकर तीनों इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।
आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही कर नशे के अवैध नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया गया है। पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


