बैंक में घुसकर ग्राहक के जेब से 33 हजार निकालकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से नगद रकम बरामद
बिलासपुर। बैंक के अंदर घुसकर ग्राहक के जेब से 33 हजार रुपए निकालकर भागने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने कबीरधाम से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 33 हजार रुपए बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। रतनपुर पुलिस ने बताया कि रैनपुर (कर्रा) निवासी छतलाल कैवर्त व जूनाशहर रतनपुर निवासी कमलेश कुमार ने 2 मार्च को जिला सहकारी बैंक शाखा रतनपुर धान बिक्री का बोनस नकी राशि निकालने आए थे। दोनों किसानों ने 18000 रुपए व 17000 रुपए निकालकर बैंक के अंदर खड़े थे। उसी समय उनके जेब में रखे नगदी रकम को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पाकेटमारी कर निकाल लिया गया। पीडि़तों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान बैंक व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर संदेही युवक के बारे में आसपास के लोगों से पुछताछ किया जा रहा था। पुछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदेही की पहचान पंडरिया निवासी सुरेन्द्र संवरा के रूप में हुई।


