नया माल गोदाम रेलवे कामगार मजदूर यूनियन ट्रक मालिक संघ ने मनाया मजदूर दिवस
बिलासपुर. रेलवे परिक्षेत्र नया माल गोदाम में रेलवे कामगार मजदूर यूनियन एवं ट्रक मालिक संघ ने संयुक्त रूप से अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभा की एवं श्रमिक हितो में संगठित होकर लडने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दोनों संघ के संरक्षक अभयनारायण राय पूर्व उपाध्यक्ष अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शत्रुहन रात्रे ने की। विशिष्टि अतिथि के रूप में महेश दुबे टाटा महेंद्र सिंह छाबरा अजय अग्रवाल नवीन अग्रवाल विशाल मरावी संगठन के महासचिव उबारन कुर्रे रहें।
कार्यक्रम के आरंभ में मई दिवस के समर्थन में नारे लगाये गये अतिथियों का संगठन के पदाधिकारियो ने पुष्पहार से स्वागत किया। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन उबारन कुर्रे ने दिया संगठन के गतिविधियों पर दोनो संगठनों के अध्यक्ष शत्रुहन रात्रे ने अपनी बात रखी कार्यक्रम को महेश दुबे महेन्द्र सिंह छाबरा अजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शेख मकसूद हसन ने किया, आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभयनारायण राय ने कहा कि डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर का नारा मजदूरो के लिए सार्थक है शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो इस नारे पर अमल पर हम अपनी लड़ाई अपनी हक और अपने अधिकार प्राप्त कर सकते है। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस जिसे हम भारत में मई दिवस अमर रहे के साथ मनाते है हमे याद दिलाता है कि इस संघर्ष के कारण ही मजदूरो को काम के घंटे का अधिकार काम के किमत तय करने का अधिकार और भारत सहित विभिन्न देशो में श्रम कानून का पालन कराने में हम सफल हो रहे है। श्रम कानून के अधिकार की लड़ाई हम आज भी लड़नी पड़ रही है। रेल्वे जोन बिलासपुर का आय का बहुत बड़ा आधार माल ढुलाई है रैक पांइट पर हमाल और ट्रांस्पोर्टर लगातार रेल्वे की आय बढ़ाने का काम कर रहे है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश दुबे टाटा ने संघ के साथियों को मई दिवस की बधाई दी और कहा कि हम सब आपके सुख दुख के साथी है संघर्ष में हमेशा आपके साथ रहेंगे।
मजदूर दिवस के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशुतोष शर्मा विनोद रात्रे हरविंदर सिंह राजू धनवा बलविंदर सिंह राय सहनवाज खान मोहम्मद शेख हुसैन गौतम तिवारी मकसूद हसन मोहम्मद कादिर खान गुलाम मोहम्मद विनोद गुप्ता अशोक बत्रा जशपाल राणा सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर खलासी एवं मजदूर साथी उपस्थित रहे।


