बीजेपी नेत्री से दुष्कर्म व ठगी के आरोपी रांची से गिरफ्तार

 

आरोपी युवक ने वीडियो जारी कर महिला पर धोखाधड़ी का लगाया आरोप

बिलासपुर। शहर की भाजपा नेत्री से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पीडि़ता महिला का आरोप है कि बिजनेस में 2.50 करोड़ रुपए का निवेश कराया। इसके बाद झांसे में फंसाकर दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाहइन पुलिस ने बताया कि पीडि़ता महिला शिकायत दर्ज कराई है कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान संजय सिंह से हुई थी। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। उनसे अलग-अलग किश्तों में 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे लाभ का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया। आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश में निवेश कराने का झांसा दिया। बाद में भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी उल्टा ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड के रांची से आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपी संजय ने दुष्कर्म के आरोपों को झूठा बताते हुए वीडियो जारी किया है। वीडियो में दावा किया है कि 21 मई को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर खुद केस की जानकारी दी थी। सजंय ने उल्टा भाजपा नेत्री पर कोलमाइंस के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

महिला ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके तहत झारखंड रांची से आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया है। दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!