कॉकरोच जनता पार्टी सरकार के प्रति गुस्सा का प्रतीक: भूपेश

 

बिलासपुर। मोदी के नेतृत्व में चल रही व्यवस्था से युवा संतुष्ट नहीं हैं। मैनेज कर कितना भी चुनाव जीत लें, लेकिन युवाओं में नाराजगी है। कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन भी सरकार की नाराजगी का नतीजा है। कॉकरोच जनता पार्टी जैसे समूहों का उभार भाजपा की नीतियों के प्रति जनता के गहरे गुस्से का ही परिणाम है। ये बातें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कही।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पीएम मोदी जनता को पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं, लेकिन खुद लगातार विदेश दौरों पर रहते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि, मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके मित्र अडानी अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं। रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेंद्र शास्त्री से पर्ची के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवा दें। पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि, गृहमंत्री के क्षेत्र कवर्धा में आदिवासी महिला से गैंगरेप, सीएम के इलाके में महिला की खुदकुशी और मरवाही में सराफा कारोबारी से लूटपाट कर हत्या हो रही है। इन घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार का यही सुशासन है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!