तेज रफ्तार यात्री बस ने एएसपी के चाचा को कुचला
बिलासपुर. तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा थे।
तखतपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम लिदरी निवासी बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा (42) किसी निजी काम से तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य
मार्ग बेलसरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और
सडक़ पर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।


