ट्रेलर चालक के कनपटी में कट्टा तानकर 100 लीटर डीजल लूट लिए बदमाश
कोनी पुलिस ने एक माह बाद अपराध दर्ज किया
बिलासपुर। ट्रेलर चालक के कनपटी में कट्टा अड़ाकर लूटेरों ने 100 लीटर डीजल लूटकर फरार हो गए। पीडि़त चालक ने वाहन मालिक को घटना की जानकारी दी। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज किया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि सरकडा के गया विहार निवासी प्रियांशु साहू पिता जितेन्द्र साहू (24) ट्रांसपोर्टिंग कार्य करता है। बीते 23 अप्रैल की रात 8 बजे जय ऑटो मोबाइल ग्राम सेंदरी में ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएल 8136 को जगह नहीं होने पर रोड में ही ड्राईवर जितेन्द्र कुमार ने खड़ा कर दिया और रात को ट्रेलर में ही सो गया। 24 अप्रैल की सुबह 3.30 बजे ट्रेलर के डीजल टंकी को तोडऩे की आवाज आई। तब वह उठकर देखा तो 4 अज्ञात व्यक्ति डीजल निकाल रहे थे। चालक जितेंद्र ने मना किया तो आरोपियों ने कट्टा निकाल कर चालक के कनपटी में सटाकर कहने लगे कि हमे डीजल निकालने दो, हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने 100 लीटर डीजल निकाल लिए। जिसकी कीमत 9 हजार 500 रूपये है। कर ड्रम में भरकर सफेद रंग के स्कॉर्पियो में लाद कर भाग गए।


