शादीशुदा प्रेमिका को सिम देने घर आया था प्रेमी, पति व बेटे ने कर दी हत्या

 

अवैध संबंध में गई जान: सकरी पुलिस ने घटना के तुरंत बाद आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका को सिम कार्ड देने उसके घर आया। इस दौरान महिला के पति प्रधान पाठक व नाबालिग बेटा मौजूद थे। तब युवक को घर में बैठाकर महिला से दूर रहने की समझाइश दी, लेकिन युवक ने बात नहीं मानी। इसके बाद महिला के पति प्रधान पाठक व नाबालिग बेटा ने मिलकर मारपीट करते हुए मोबाइल के केबल से गला घोटकर युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सकरी टीआई उमेश साहू ने बताया कि 30 मई को मुंगेली जिला के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम राम्हेपुर वार्ड क्रमांक 03 निवासी जितेन्द्र कुमार बघेल पिता सुरेश कुमार बघेल (32) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीते शनिवार की सुबह 9 बजे उसका छोटा भाई दावेन्द्र घर से अपने बाइक क्रमांक सीजी 28 यू 9811 में बिना बताये निकला था। दोपहर 3 बजे उसके मौसी का लडक़ा मंजीत रात्रे द्वारा फोन कर बताया कि ग्राम सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली रीना कामले नाम की महिला ने उसे बताया कि दावेन्द्र कुमार बघेल जो उसके घर दोपहर में आया था, तब उसका पति शिव कुमार कामले व उसका पुत्र विधि से संघर्षरत बालक दावेन्द्र को

घर के उपर के कमरा में बंद कर मार रहे है और नीचे के दरवाजा में ताला लगा दिए है, उसे जान से मार डालेंगे। इसके बाद जितेंद्र अपने चाचा तारन, भाई धर्मेन्द्र बघेल के साथ ग्राम सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शिव कुमार कामले के मकान पहुंचे। वहां मकान के नीचे के दरवाजे में ताला लगा था। घर के पीछे खिडक़ी से उपर के कमरा में जाकर देखे तो दावेन्द्र बघेल कमरा में बेड के पास नीचे मृत हालत में पड़ा था। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी शिव कामले (49) व नाबालिग लडक़ा को गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!