बदमाश युवकों ने व्यापारी पर हमला कर लूट ली सोने की चैन
बिलासपुर। घी खरीदने जा रहे व्यापारी के साथ बदमाश युवकों ने जमकर मारपीट की और चाकू से हमला किया। इसके बाद 3.50 लाख की सोने का चैन लूटकर फरार हो गए। लूटपाट हो गई। आरोपियों ने चाकू की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के 24 घंटे के बाद भी आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा निवासी अभिषेक गुप्ता गुरुवार की शाम 4 बजे घी खरीदने के लिए कोनी स्थित देवभोग ऑफिस जा रहा था। भुगतान करने के लिए वह अपने साथ 1.60 लाख रुपए कैश लेकर बाइक से निकला था। बिरकोना रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने कारोबारी पर रॉड- डंडा से अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने चाकू और कटर दिखाकर हत्या करने की धमकी दी। आरोपियों ने 16 ग्राम वजनी सोने की चेन लूटकर बाइक से फरार हो गए।


