मध्यप्रदेश के रिश्तेदारों के साथ मिलकर बनाया डीजल चोर गिरोह, पुलिस ने सिर्फ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर. परिवार व मध्यप्रदेश के रिश्तेदारों के साथ मिलकर डीजल गैंग गिरोह बनाया। फिर सडक़ किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने लगे। इस मामले में कोनी पुलिस ने आधी रात घर पर दबिश देकर 7-8 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में घर से डीजल भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर थाने ले गई। रविवार की सुबह छोड़ दिया गया। सिर्फ दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।
कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरताल के अंतर्गत आने वाले गांव भदौरियाखार (बरपाली) निवासी बैसाखु लोनिया अपने पुत्र राजू लोनिया, राजेश लोनिया, भानु लोनिया, पत्नी और मध्यप्रदेश के थाना कोतमा सीलपुर जिला अनुपपुर निवासी शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32) के साथ मिलकर डीजल गैंग गिरोह बनाया। फिर एमपी से लेकर छत्तीसगढ़ की सडक़ों पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने लगे। डीजल को औने-पौने दाम पर खपाने लगे। कोनी पुलिस को मुखबिर से घटना के संबंध में सूचना मिली। बीते शनिवार की रात 12-1 बजे के बीच पुलिस टीम बैसाखु लोनिया के घर पर दबिश दी। घर के अंदर से भारी मात्रा में डीजल बरामद किया गया। पुलिस ने बैसाखु लोनिया अपने पुत्र राजू लोनिया , राजेश लोनिया, भानु लोनिया, पत्नी और मध्यप्रदेश के थाना कोतमा सीलपुर जिला अनुपपुर निवासी शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया (32), उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर थाना ले गई। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी भानू लोनिया बरपाली निवासी शिव प्रसारद उर्फ छोटू लोनिया एमपी कोतमा निवासी को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों को थाने से छोड़ दिया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *