चौकीदार की बेरहमी से हत्या.. शव को लेने से किया मना, धरने पर बैठे
बिलासपुर. नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की बेरहमी से हत्या मामले में परिजन ने शव लेने से इनकार कर दिया है। घटना स्थल पर परिजन रातभर धरने पर बैठे रहे। मंगलवार की सुबह भी धरना जारी रहा। दूसरी ओर अभी तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। बाल संप्रेक्षण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मौन हैं।
मृतक के परिजन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को 12 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, दो सदस्य को शासकीय नौकरी, परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था, उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाल सुधार गृह परिसर में परिजन पूरी रात डटे रहे। इस दौरान उनके साथ महिलाएं और बच्चे भी खुले आसमान के नीचे जमीन पर सो कर रात गुजारी। बाल संप्रेक्षण गृह के जिम्मेदर अफसर मौन बैठे हुए हैं। परिजन का आरोप है कि हत्या में विभाग के कोई न कोई अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपियों को भगाने के लिए बहर से कोई व्यक्ति सीढ़ी की व्यवस्था की है। सीढ़ी लाने वाला व्यक्ति का भी पता नहीं चल पाया है।
डीवीआर भी साथ ले गए बदमाश
वारदात के बाद सरकंडा थाना पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और कलेक्टर मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया, तब पता चला है कि जाते-जाते आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर निकाल कर साथ ले गए हैं।


