राजीव भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन

 

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला सचिव संजीव पाल व जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण)के सदस्यगण पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का जन्मदिन मंगलवार को रायपुर स्थित राजीव भवन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी सचिव संजीव पाल ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। वहीं संजीव पाल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन जनहित के मुद्दों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।राजीव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की सराहना की तथा संगठन की मजबूती के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *