दिन दहाड़े शराब दुकान के पास युवक की हत्या, आरोपी फरार
तोरवा थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। देवरीखुर्द स्थित शासकीय शराब दुकान के पास बदमाश युवक ने चाकू से हमला कर ऑटो में बैठा युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
तोरवा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बबला पूर्व जनपद सदस्य साहू के रूप में हुई है, जो ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। सोमवार की शाम 5 बजे के आसपास देवरीखुर्द स्थित शराब दुकान के पास ऑटो क्रमांक सीजी 10 टी 0731 खड़ी थी। ऑटो में बब्लू साहू बैठा हुआ था। तभी अज्ञात युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रहे हैं।


