पंचतत्व में विलिन हुईं निर्मला सिंह, चंदन केसरी परिवार में शोक की लहर
बिलासपुर. चंदन केसरी समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्री प्रशांत सिंह की माता श्रीमती निर्मला सिंह का बीते 3 जुलाई को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बनारस के सुप्रसिद्ध हरिशचंद्र घाट में किया गया। बिलासपुर से प्रकाशित होने वाले चंदन केसरी समाचार पत्र एवं वेबपोर्टल के प्रधानसंपादक श्री प्रशांत सिंह मूलत: बनारस के रहने वाले हैं। उनकी माता निर्मला सिंह को बीते 3 जुलाई की दोपहर उपचार के लिए सर सुंदरलाल अस्पताल में दाखिल कराया गया था जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बनारस के प्रतिष्ठित परिवार में रहने वाली निर्मला सिंह को मुखअग्नि उनके पति श्री रामजी सिंह ने दी। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। श्रीमती निर्मला सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। वे राघवेन्द्र कौशिक,अभिषेक कौशिक, राजीव रंजन सिंह, प्रशांत सिंह, आराधना सिंह, रानी सिंह, जूही सिंह, नेहा सिंह की माता थी। उनके निधन से चंदन केसरी परिवार में शोक की लहर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय नारायण राय, महेश दुबे एस.आर. टाटा, आशु शर्मा, नितीश दीक्षित, अमितेश राय, अनिश गंधर्व ने गहरा दुख व्यक्त किया है।