September 13, 2026
हाई कोर्ट के वकील ने लगाई फांसी
बिलासपुर। मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 30 वर्षीय सौरभ सोनवानी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था।परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।


