May 4, 2024

आदिवासी नेता विष्णुदेव साय के सीएम बनते ही भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

 बिलासपुर. विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही बिलासपुर भाजपा कार्यालय में जोरदार आतिशबाजी की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांच के अंधकार के बाद राज्य में एक बार फिर से कमल खिला है। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा के विधायक मंत्री जी जान लगाकर प्रदेश को विकास के पथ में आगे बढ़ायेंगे। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रायपुर कार्यालय में सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय के नाम पर अंतिम निर्णय लिया गया है। राज्यपाल के समक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायकों के साथ विधि-विधान से सहमति पत्र सौंपकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बहरहाल शहर व आस पास के इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल हैं। स्थानीय भाजपा कार्यालय में युवा नेता, पार्षद और कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्र हुए और आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी समाज के विष्णुदेव साय को बनाया गया मुख्यमंत्री
Next post विधायक छत्तीसगढ़ी में लें शपथ-डॉ. पाठक 
error: Content is protected !!