गर्भवती पत्नी को पीट रहा था पति, रेल कर्मी ने बचाया

 

कोरबा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे पति ने अपनी ही गर्भवती पत्नी के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद रेल कर्मचारी ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और महिला को बचा लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति-पत्नी दोनों प्लेटफॉर्म पर बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी पति आपा खो बैठा और अपनी गर्भवती पत्नी पर हाथ उठाने लगा। पीडि़ता खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार मारपीट करता रहा। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे कर्मचारी ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हिम्मत दिखाते हुए महिला को पति के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान वहां मौजूद एक यात्री ने पूरी वारदात को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

आरपीएफ कर रही पहचान और जांच
वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई है। आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म पर मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर दंपति की पहचान करने, वे कहां के निवासी हैं और विवाद की क्या वजह थी, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *