पर्यटकों के लिए खुला एटीआर, वन्यजीव देखने उमड़ी भीड़

 

छपरवा के साथ साथ केंवची गेट की सुविधा दी गई

बिलासपुर.  अचानकमार टाइगर रिजर्व का गेट 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन पहले ही दिन पर्यटकों में खासा उत्साह रहा। कुल 138 सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। 11 जिप्सियों की बुकिंग हुई, वहीं बैगा रिसॉर्ट के तीन कमरे भी बुक रहे। अब पर्यटक यहां बाघों के दीदार के साथ मैकल पर्वतमाला की समृद्ध जैव विविधता को करीब से देख सकेंगे। दुसरे दिन सोमवार को भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सफारी का आनंद लेते हुए जंगल का भ्रमण किया।

केवची गेट खुलने से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़, अमरकंटक और जबलपुर से आने वाले पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व में सफारी करना आसान होगा।अचानकमार टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए जिप्सी, महारानी और योद्धा वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनके जरिए पर्यटक जंगल के प्राकृतिक नजारों, वन्यजीवों और जैव विविधता को करीब से देख सकेंगे। करीब 914.017 वर्ग किलोमीटर में फैला यह टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध वन संपदा और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।

बाघों के साथ 400 से अधिक पक्षी प्रजातियां

मैकल पर्वतमाला की वादियों में फैला अचानकमार टाइगर रिजर्व समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। यहां 18 से अधिक बाघों के अलावा तेंदुआ, गौर, भालू और हिरणों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है। 400 से अधिक पक्षी प्रजातियां भी इस जंगल की खास पहचान हैं।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *