प्रेमनगर में दिखा मगरमच्छ का बच्चा, इलाके में मचा हड़कंप
कोरबा: कुसमुंडा कोयलांचल क्षेत्र में रिहायशी इलाके के पास मगरमच्छ की मौजूदगी ने लोगों की चिंता और डर को बढ़ा दिया है。 ताजा मामला प्रेमनगर का है, जहां खोलार नाले से लगे रेलवे ट्रैक के पास मगरमच्छ का एक बच्चा दिखाई दिया。 मगरमच्छ को देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया。
मगरमच्छ के दिखने पर क्षेत्र के पार्षद प्रेम साहू ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी सूझबूझ का परिचय दिया。 उन्होंने सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर एक बोरे में बंद किया और इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी。
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में एक अन्य मगरमच्छ देखा गया था, जो मृत अवस्था में मिला था。 बार-बार मगरमच्छ सामने आने से प्रेमनगर और उसके आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है。 लोगों के मन में अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर रिहायशी इलाकों और रेलवे ट्रैक के पास ये मगरमच्छ कहां से आ रहे हैं?
क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि इस इलाके में तत्काल निगरानी बढ़ाई जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं。 साथ ही, लोगों को भी नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है


