रतनलाल डांगी बने बिलासपुर आईजी


बिलासपुर. गृह विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के 6 पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एतद्द्वारा प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से निम्नांकित भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कालम- 4 में दर्शित पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक पदस्थ करता है। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (वेतन) नियम 2016 के नियम-12 के तहत अपर परिवहन आयुक्त, छ0ग0 के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मेट्रिक्स-14) के समकक्ष एवं उप संचालक, छ0ग0 राज्य पुलिस अकादमी चंद्रखुरी, रायपुर तथा उप पुलिस महानिरीक्षक, कांकेर के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय पुलिस सेवा के उप पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान (वेतन मेट्रिक्स-13क) के समकक्ष घोषित किया जाता है। बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा को अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अपर परिवहन आयुक्त टी.आर. पैकरा को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरगुजा के प्रभारी आईजी रतन लाल डांगी को बिलासपुर का प्रभारी आईजी बनाया गया है…सरगुजा के डीआईजी सशस्त्र बल आर.पी. साय को सरगुजा का प्रभारी आईजी बनाया गया है। कांकेर के डीआईजी संजीव शुक्ला को राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी का उपसंचालक बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के डीआईजी विनीत खन्ना को कांकेर डीआईजी बनाया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!