कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का पिछले दिनों लंबी बीमारी से हुआ निधन
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का पिछले दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने जा चुके थे। बूटा सिंह के कार्यकाल के बारे में बात करे तो केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के इलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूटा सिंह के निधन पर दुख जताते हुआ लिखा कि वो शोषितों और गरीबों के कल्याण के लिए एक अनुभवी नेता थे। बता दें कि बूटा सिंह का जन्म 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में हुआ था। 86 साल के बूटा सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए. उन्हें नेहरू-गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता था।