March 14, 2021
व्यवसायी प्रकोष्ठ के सह संयोजक कार्तिकेश्वर स्वर्णकार का जोर शोर से स्वागत हुआ
चांपा. छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक तथा अनंत थवाईत के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रगट करते गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शाम सात बजे लायंस चौक मे भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू महंत के नेतृत्व मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा मंडल महामंत्री महावीर सोनी छग हाथ करघा संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल देवांगन तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल जिला महामंत्री आलोक पटेल की विशेष उपस्थिति मे ढोल ताशे पटाखे और पुष्पहार से कार्तिकेश्वर स्वर्णकार तथा अनंत थवाईत का स्वागत किया गया। उसके पश्चात बजरंग टाकीज के सामने मोदी काम्प्लेक्स में भाजपा नेता किशोर मोदी नरेन्द्र ताम्रकार राजेश थावाणी सुभाष शर्मा की अगुआई मे स्वागत एवं स्वल्पाहार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कृष्णा देवांगन,कुंदन सोनी रितेश मोदी,सत्तु सोनी,गौतम यादव, नवीन सोनी, मोनी महराज शिशुपाल सिंह, चंद्रशेखर क्षत्रिय, भवानी गुप्ता अमर महंत , आषुतोष सोनी, धनराज देवांगन, सुधीर गर्ग, विक्रांत बघेल के साथ ही बजरंग दल ,विद्यार्थी परिषद, तथा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।