गांधी विचार यात्रा में कांग्रेसी नेता हुए शामिल

बिलासपुर. प्रदेश कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित गांधी विचार पदयात्रा जिसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कर रहे है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस यात्रा में शामिल हो रहे है। 02 अक्टूबर गांधी जयंती से धमतरी के कंडेल से प्रारंभ होकर समापन 10 अक्टूबर को रायपुर गांधी मैदान में हुआ। आज अंतिम दिन इस यात्रा मंे शामिल होने बिलासपुर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव प्रदेश सचिव महेश दुबे विधायक शैलेष पाण्डेय विधायक रश्मि सिंह जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर प्रदेश पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू यादव प्रदेश सचिव प्रमोद नायक संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला शहर महामंत्री धमेश शर्मा देवेन्द्र सिंह बाटू पहुंचे और सेज बहार रायपुर से प्रारंभ हुई पदयात्रा में चलते हुये गांधी मैदान रायपुर तक पहुंचे। गांधी मैदान में एक सभा सम्पन्न हुई जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। उक्त जानकारी देते हुये अभय नारायण राय ने बताया कि विधायक द्वय शैलेष पाण्डेय और रश्मि सिंह 04 अक्टूबर को भी यात्रा में शामिल हुये थे। पूरे प्रदेश में सभी ब्लाकों मेें 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक यात्रा चलेगी। बिलासपुर के सभी ब्लाकों में 09 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर यात्रा की रूपरेखा बना ली गयी हैं। 11 अक्टूबर से प्रत्येक ब्लाक में यात्रा प्रारंभ हो जायेगी जिसके आवश्यक दिशा निर्देेश जिला कांग्रेस शहर कांग्रेस द्वारा प्रदान कर दिये गये है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!