
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन 6 फरवरी तक
बिलासपुर. एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 6 पदों के लिए इच्छुक महिला आवेदिका 23 जनवरी से 6 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकती है। परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र 1 उर्तुम में कार्यकर्ता के 1 पद पर एवं वार्ड क्र 13 पं दीनदयाल उपाध्याय नगर के आंगनबाड़ी केंद्र 3 मंगला, वार्ड क्र 52 रविन्द्रनाथ टैगोर नगर के आंगबाड़ी केंद्र 3 लिंगियाडीह, आंगनबाड़ी केंद्र 2 लखराम, केंद्र 1 ढेंका, केंद्र 1 बेलतरा एवं केंद्र 2 गोंदईया में सहायिका के 1-1 पदों पर भरती की कार्यवाही की जा रही है। पदों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकण्डा, बिलासपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
आवेदिका को उसी ग्राम या नगर निगम की निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। आवेदन पत्र में आवेदित पद एवं केंद्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना होगा। आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक हैै। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। इच्छुक आवेदिका निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण एवं पंजीकृत डाक से परियोजना कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। आवेदन की शर्ते तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय सरकण्डा एवं जनपद पंचायत बिल्हा के सूचना पटल तथा संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
More Stories
त्रिलोक श्रीवास छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित
बिलासपुर. जिला स्तरीय चयन समिति की उपरोक्त बैठक में सर्वश्री दिलीप लहरिया, विधायक मस्तुरी, श्री अटल श्रीवास्तव, विधायक फाटा, श्रीमती...
मैं कांग्रेस का राष्ट्रीय पदाधिकारी जिला अध्यक्ष को कार्यवाही का अधिकार नहीं: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर . जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केसरवानी के द्वारा कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को निष्कासन किए जाने...
मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा...
मुख्यमंत्री साय ने स्व. राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के...
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को अमर ने दी बधाई
बिलासपुर. नगर निगम में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती पूजा विधानी जी की 66 हजार से भी अधिक मतों से...
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि...