![](https://chandankesari.com/wp-content/uploads/2023/11/d005642a-6a22-4873-9515-b94b3f0382d2.jpg)
बिल्हा विधानसभा: धरमलाल के समर्थन में फिल्म अभिनेता रविकिशन ने किया रोड शो
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक के समर्थन में भाजपा द्वारा आयोजित रोड शो में लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रविकिशन का जोरदार स्वागत किया गया। इस रोड शो में भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार धरमलाल कौशिक द्वारा तेजी से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दिन-दोपहर रात तक चलाये जा रहे प्रचार अभियान में भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता से वोट मांग रहे हैं। बुधवार दोपहर को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के सिरगिट्टी से लेकर तिफरा तक फिल्म अभिनेता रविकिशन ने रोड किया। इस दौरान भाजपा के उम्मीदवार धरमलाल कौशिक उनके साथ थे। भाजपा द्वारा आयोजित इस रोड में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए।
More Stories
अमेरिकी नागरिकता के लिए भारतीयों को बड़ी राहत, आदेश पर लगी रोक
चंडीगढ़: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बर्थराइट सिटिजनशिप’ खत्म करने के आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।...
कच्ची शराब का धंधा करने वाली महिला को कोनी पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर. पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ...
नामांकन पत्र जमा करने के तीसरे दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किए गए
बिलासपुर. नाम निर्देशन पत्र जमा करने के तीसरे दिन आज किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। नाम...
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा
फण्ड के बावजूद अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में हो रहा विलंब, कलेक्टर ने जताई गहरी नाराज़गी तेजी से...
भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता ऊब चूंकी है. वंदना राजपूत
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार के 13 माह के कुशासन से जनता उब चुकी है।...
महापौर बिलासपुर हेतु कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने खरीदा
https://youtu.be/xsLmcMmLiVc बिलासपुर . महापौर चुनाव लड़ने हेतु कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी,...