निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने उतरा केनरा रोबेको एएमसी

महिलाएं बनेंगी वेल्थ क्रिएटर: ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ की नई पहल
निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने उतरा केनरा रोबेको एएमसी
मुंबई /अनिल बेदाग : महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ निवेशक शिक्षा पहल की शुरुआत की है। जयपुर से शुरू हुआ यह अभियान अब देशभर की महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखता है। पहल का उद्देश्य सिर्फ निवेश सिखाना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है, ताकि वे अपने भविष्य से जुड़े फैसले खुद ले सकें और दीर्घकालिक धन-निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें।
केनरा रोबेको एएमसी के एमडी और सीईओ रजनीश नरूला ने कहा, “वित्तीय सशक्तिकरण की शुरुआत सही ज्ञान और जागरूकता से होती है। ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ के जरिए हम महिलाओं तक सरल भाषा में निवेश की समझ पहुंचाकर उन्हें मजबूत आर्थिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”
केनरा रोबेको एएमसी के हेड, सेल्स एवं मार्केटिंग गौरव गोयल ने कहा, “हमारा प्रयास है कि निवेश शिक्षा को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि महिलाएं म्यूचुअल फंड के फायदों को समझकर एक अनुशासित और आत्मविश्वासी निवेशक बन सकें।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!