May 7, 2024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे मां महामाया दरबार, प्रदेश वासियों के खुशहाली के लिए की कामना

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर मां महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी मंदिर पहुंचे। नवरात्रि पर्व में अष्टमी के दिन मुख्यमंत्री ने मां महामाया देवी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के रतनपुर आगमन होते ही भारी संख्या में कांग्रेसी व आम जनता एकत्र हो गए थे। सीएम आज अपने सलाहकार प्रदीप शर्मा के साथ हेलीकाप्टर से रतनपुर आये। मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट व कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया।

दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रतनपुर में उतरते ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर लिया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम को मंदिर के भीतर प्रवेश कराया। इसके बाद उन्होंने मां महामाया के दर्शन किए। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। तय किए गए प्रत्याशी भी मुख्यमंत्री के साथ साथ दिखे। रतनपुर कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा प्रत्याशी अमर के पुत्र आदित्य ने पिता के लिए मांगा समर्थन
Next post ब्राह्मण युवा आयाम छत्तीसगढ़ द्वारा विशाल सार्वजानिक कन्या भोज का विशाल आयोजन किया गया
error: Content is protected !!