May 3, 2024

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में जो किया वो काम भाजपाशासित राज्यो के मुख्यमंत्री में करने की क्षमता नहीं

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल में जो काम किया है वह काम किसी भी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री में करने की क्षमता नहीं है न ही उनके पास सोच है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 4 साल के भीतर प्रदेश की जनता से किए गए लगभग 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। आज छत्तीसगढ़ खुशहाल हुआ है। ऐसी क्षमता किसी भी भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में नहीं है। भाजपाशासित राज्यों का एजेंडा वादाखिलाफी करना है। प्रदेश के 20 लाख किसानों के 11 हजार करोड़ का कर्ज एवं सिचाई कर 350 करोड़ रुपए का माफ किया गया है जो भाजपा शासित राज्यों में नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ के किसानों को इस वर्ष धान की कीमत 2640 रुपये एवं 2660 रुपए मिल रहा है। वह किसी भी राज्य की भाजपा सरकारे नही दे रही है। बल्कि भाजपा शासित राज्यों में किसानों की हालत खराब है। उनकी उपज का सही कीमत नहीं मिल रहे हैं। सरकार उपज नहीं खरीदनी है और समय पर किसानों को बिजली और रासायनिक खाद नही भी नहीं दे रही है। प्रदेश में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को गांव में रहने वाले पंडितों को लोहार मोची बैगा गुनिया जाति के लोगों को 7000रु सालाना आर्थिक मद्द की जा रही है जो अन्य भाजपा की सरकारें अपने राज्यों में नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली आधी दरों पर दे रही है। भाजपा शासित राज्यों में बिजली की महंगाई दरों से जनता परेशान है। 24 घंटा बिजली भी वहां नहीं मिलता है। प्रदेश में 2 किलो में गोबर की खरीदी और 4 रु. लीटर में गोमूत्र की खरीदी हो रही है। 65 वनोपज के समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है देश में कुल खरीदे गए वनोपज में प्रदेश की भागीदारी लगभग 80 प्रतिशत है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने 280 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलकर प्रदेश के किसान गरीब मजदूर के बच्चों को निशुल्क में अंग्रेजी की शिक्षा दे रही है और नए शिक्षा सत्र में लगभग साढे 400 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है जो किसी भी भाजपाशासित सरकारे अपने राज्यों में अंग्रेजी की शिक्षा निशुल्क नहीं दे रही है। छत्तीसगढ़ में होने वाले कंपटीशन एग्जाम प्रवेश परीक्षा भर्ती परीक्षा निशुल्क लिया जा रहा है। प्रदेश में 2 साल में 5 नए मेडिकल कॉलेज खोला गया है जिसके चलते प्रदेश में 728 सीटों में बढ़ोतरी हुई है और नेट में 500 नंबर प्राप्त करने वाले बच्चे भी अब मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं यह सुविधा किसी भी भाजपा शासित राज्यों में नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना, नोनी दाई क्लिनिक, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपए तक की मदद गंभीर बीमारी का इलाज के लिए प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा के आदिवासी नेता आरक्षण विधेयक पर अपना रुख साफ करें : मोहन मरकाम
Next post सियाराम कौशिक को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे कांग्रेस नेता
error: Content is protected !!