कलेक्टर ने किया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण
सहायक संचालक सहित 21 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
निर्धारित समय सेे एक घण्टे बाद तक भी नहीं पहुंचे थे दफ्तर
बिलासपुर. कलेक्टर अवनीश शरण ने आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में संचालित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी जब्त कर सबकी हाजिरी लगाई। दफ्तर शुरू होने के समय से लगभग एक घण्टे बाद भी 21 अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये अधिकारी-कर्मचारियों में पी.दासरथी सहायक संचालक, डॉ. अनिल तिवारी सहायक जिला परियोजना अधिकारी, रघुवीर प्रसाद राठौर सहायक संचालक योजना, चन्दभान सिंह ठाकुर कार्यक्रम समन्वयक, रामेश्वर जायसवाल कार्यक्रम समन्वयक, मुकेश पाण्डेय कार्यक्रम समन्वयक, राजूकुमार बैगा कम्प्यूटर ऑपरेटर, एके भीमटे प्र. मुख्य लिपिक, माधव तिवारी सहायक ग्रेड दो, सूर्य प्रकाश कश्यप सहायक ग्रेेड दो, हेमन्त शर्मा क.ले.प., सुनील कुमार यादव क.ले.प, विजय यादव सहायक ग्रेड 3, आकाश तिवारी सहायक ग्रेड 3, अमित यादव सहायक ग्रेड 3, जसपाल कौर व्याख्याता, प्रभात गुप्ते प्र.सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी,श्रीमती वंदना वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रांजल सिंह सहायक ग्रेड 3, जीवन लाल यादव भृत्य और नवमीत गुप्ता भृत्य शामिल हैं।
More Stories
छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी : मुख्यमंत्री ने भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो...
छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा के शासकीय कैलेंडर का विमोचन सेवा सदन बिलासपुर में संपन्न हुआ
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के शासकीय कैलेंडर 2025 का विमोचन आज सेवा सदन माननीय सुशांत शुक्ला...
सपना सराफ को मिला सुपर वुमन ऑफ 2025 सम्मान
बिलासपुर. मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा बिलासपुर द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होटल टोपाज में बिलासपुर में समाजसेवा में...
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ प्रथम की बैठक संपन्न
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने मुख्यमंत्री से मिलेंगे पदाधिकारी https://youtu.be/s--1L6zU0J0 बिलासपुर .छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की साधारण सभा की...
सूर्या हॉटल के पास जुआ खेल रहे जुआरियों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
बिलासपुर . पुलिस अधीक्षक द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत जुआ, सट्टा एवं आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने...
प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह पहुंचे बेलतरा के सेवा सदन
बेलतरा के कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने किया संबोधन बिलासपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने बेलतरा...