May 5, 2024

कांग्रेसजनों ने देश‌ के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

File Photo

बिलासपुर. ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 27 मई को नेहरू चौक में  प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न  ,आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक , प्रदेश सचिव आशीष सिंह  ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे जिन्होंने विषम परिस्थितियों में एक मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना कर उसे मूर्त रूप दिया। जबकि उन्हें खाली कोष,धर्मवाद-सम्प्रदायवाद, क्षेत्रीय वाद ,500 छोटे-बड़े रियासतों को मिलाना, पाकिस्तान का उपद्रव जैसे अनेक समस्याएं थी,  नेहरू जी ने विकास को धीरे धीरे गति प्रदान की और आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए योजना आयोग का गठन ,विज्ञान प्राद्यौगिक,कृषि,शिक्षा ,विदेश नीति,सेना, जैसे विषयों पर काम शुरू किए। बड़े बड़े उद्योग लगे, बड़े बड़े बांध बनाये गए शिक्षा के लिए बड़ीबड़ी संस्थाए खोली गई आईआईटी,आईआईएम जैसे अनेक संस्थाएं खोली गई। ,नेहरू जी ने टीटो,नासिर के साथ मिलकर गुटनिरपेक्ष राष्ट्र के संगठन का गठन किया।,जिसका उद्देश्य अफ्रीका–एशिया के देशों को स्वतंत्र कराना था, वे पंचशील के सिद्धांत से शांति–अमन स्थापित करना चाहते थे किंतु चीन ने धोखा दिया ,नेहरू जी ने अनेक अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को सुलझाने में अहम भूमिका अदा की , 27 मई 1964 को उनका हृदयाघात के कारण निधन हुआ ।

पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने कहा कि नेहरू परिवार का स्वतन्त्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका रही ,नेहरू परिवार ने जनधन से मदद की ,आंदोलनो में मोतीलाल नेहरू, कमला नेहरू, विजय लक्ष्मी, इंदिरा गांधी ने भाग लिया , नेहरूजी लगभग 10 वर्षो तक जेल में रहे, उन्होंने  पूर्ण स्वतंत्रता का प्रस्ताव पारित किया ,1930 में लाहौर में तिरंगा फहराया ,गांधी जी के सच्चे सिपाही थे ,1941 में नेहरू जी को गांधी जी ने अपना उत्तराधिकारी बताया ,1947 में नेहरूजी प्रथम प्रधानमंत्री बने ।नेहरू जी की रखी गई विकास की नींव के कारण ही भारत आज एक मजबूत, संप्रभु, लोकतांत्रिक राष्ट्र के रुप में विश्व पटल पर स्थापित है ।।पार्षद शहज़ादी कुरैशी और अनिल सिंह चौहान ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश सचिव आशीष सिंह,पूर्व  विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, एम आई सी सदस्य  अजय यादव ,शहर अध्यक्ष महिला सीमा पांडेय, ब्लाक अध्यक्षगण जावेद मेमन,विनोद साहू, मोती ठारवानी,पार्षद शहज़ादी कुरैशी,प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान, जगदीश कौशिक, अशोक भंडारी,पार्षद साईं भास्कर,एल्डरमेन सुभाष ठाकुर,नसीम खान,सुभाष सराफ,हरमिन्दर शुक्ला,शहज़ादा,ज़हूर अली,अजय काले,अन्नू यादव,रामचन्द्र क्षत्री,सतीश गोयल,उमेश वर्मा,पूना कश्यप,अमीन मुगल,रिंकू सरदार,सुनील पांडेय,छोटू मोइत्रा,इरफान अली,पवन चन्द्राकर,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वैक्सीन के लिए जो लोगों में भ्रांतियां है उसको दूर करने विवि के प्रोफेसर व छात्रों को आगे आना होगा : स्वास्थ्य मंत्री
Next post अबुझमाड़ में बिछ रही है पक्की सड़कों का जाल, आजादी के 73 साल बाद पहली बार अबुझमाड़ के लोग उन्नति के राह पर
error: Content is protected !!