लुधियाना में धमाके से दहली दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन, जांच में निकला तकनीकी झटका

 

लुधियाना. रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह  कुछ सेकंड के लिए ऐसा माहौल बन गया जैसे किसी बड़े हादसे ने दस्तक दे दी हो। प्लेटफॉर्म पर खड़ी दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन में अचानक जोरदार आवाज गूंजी, यात्रियों में हलचल मच गई और लोग सीटें छोड़कर बाहर निकलने लगे। पहली नजर में मामला धमाके जैसा लगा, लेकिन शुरुआती जांच में तस्वीर कुछ अलग सामने आई।

रेलवे और पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कोई विस्फोट नहीं था, बल्कि ट्रेन की बोगियों के बीच तकनीकी खराबी के कारण जोरदार आवाज हुई, जिससे एस-2 कोच के शौचालय वाले हिस्से में दरार आ गई और वहां संरचनात्मक नुकसान दिखाई दिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!