भाजपा विधि प्रकोष्ठ में 54 सदस्यों की जिला संयोजक ने जारी की सूची

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधि प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयों के अनुरूप, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश मिश्रा ने पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की है। संयोजक मिश्रा ने बताया कि सह-संयोजक, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और मन की बात प्रभारी बनाए गए हैं। बिल्हा, तखतपुर और बिलासपुर के अन्य मंडलों से भी अनुभवी सदस्यों को कार्यसमिति और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।कुल 54 सदस्यीय इस टीम में बिलासपुर विधानसभा के अलावा 26 अन्य पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य बिल्हा और तखतपुर क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *