May 10, 2024

सद्भाव पत्रकार संघ छग ने बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाने का लिया निर्णय

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. सद्भाव पत्रकार संघ छग की  राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को दोपहर एक बजे मुंगेली नाका चौक स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। उक्त बैठक में सभी ने एक स्वर में आगामी दिनों संघ को मजबूती प्रदान करने के लिये सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा संघ शुरू से पत्रकार हित में काम कर रहा है। संघ से जुड़े किसी भी सदस्य को जो भी परेशानी हुई है उसे तत्काल प्रभाव से निपटा लिया गया है। संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों की चारों ओर चर्चा हो रही है।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में पत्रकार पूरी इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। भले ही पत्रकारों को प्रशासनिक सुरक्षा प्रदान नही की जाती इसके बाद भी पत्रकार दिन-रात चौकन्ना रहते हैं। पत्रकार ये नहीं देखता है कि  अभी दिन है या रात उसे जैसे ही सूचना मिलती है वह तत्काल अपने घर परिवार को छोड़कर समाचार संकलन करने के लिए दौड़ जाता है। सद्भाव पत्रकार संघ छग भी इमानदारी से काम करने वाले पत्रकारों के प्रति गहरी आस्था रखता है और उनका सम्मान करता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिये जिले में एक बार फिर से सदस्यता अभियान चालाया जायेगा। इसके लिये संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा व जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल को दायित्व सौंपा गया है। प्रारंभिक तौर पर लिया गया है कि तखतपुर, रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में संघ के पदाधिकारी दौरा करके सदस्यता अभियान चलाएंगे। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, संभागीय अध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, संभागीय उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश सचिव उमाकांत मिश्रा, संभागीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू, सत्येन्द्र वर्मा, संभागीय महासचिव अखिल वर्मा, जिला सचिव प्रतीक मिश्रा, ललित गोपाल, आमिर खान, संतोष मिश्रा, रितेश गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने नेहरू चौक में मचाया हंगामा
Next post नाबालिग लड़की के बलात्कारी व उसके 2 सहयोगी को आजीवन कारावास
error: Content is protected !!