May 3, 2024

21 नवंबर का इतिहास

21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने 1877 में विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
  • चीन ने 1906 में अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
  • प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बाँबे (अब मुंबई) 1921 में पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
  • आजादी के बाद 1947 में देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
  • एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को 1956 में स्वीकृति दी गई थी।
  • भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने 1962 में संघर्षविराम का ऐलान किया।
  • केरल के थुंबा क्षेत्र से 1963 में रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
  • सन 1963 में भारत का ‘नाइक-अपाचे’ नाम का पहला रॉकेट छोड़ा गया।
  • मक्का में काबा मस्जिद पर 1979 में मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार।
  • मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे 1986 में संविधान अंगीकार किया।
  • चीन द्वारा 1999 में अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2001 में अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
  • बुल्गारिया, इस्तोनिया,लातविया,लिथुआनिया ,रोमानिया,स्लोवाकिया और स्लेवानिया को 2002 में नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
  • मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली 2002 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
  • श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • भारत और चीन ने 2006 में नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
  • पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को 2007 में अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
  • प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2008 में वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की सम्भावना व्यक्त की।

21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म 1872 में हुआ।
  • ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का जन्म 1899 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म 1916 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन का जन्म 1931 में हुआ।
  • गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म 1941 में हुआ।

21 नवंबर को हुए निधन 

  • बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी का निधन 1517 को हुआ।
  • भारतीय अधिवक्ता, गाँधीवादी नेता, राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अविनाशलिंगम चेट्टियार का निधन 1921 को हुआ।
  • भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन 1970 को हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पाकिस्तानी एक्ट्रेस का आया Aamir Khan पर दिल! साथ में करना चाहती है काम
Next post जनदर्शन में किये गए शिकायत के कुछ ही घंटे में FIR
error: Content is protected !!