May 3, 2024

कोटा विधानसभा: जूदेव परिवार से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे लोग

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. भूपेश बघेल जी जिसे कहते हैं गढ़ ग्राम पंचायत तेंदुआ वहां से युवा साथी पुरुष वर्ग महिला बहने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन कर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। जूदेव परिवार को किसी पहचान की जरुरत नहीं है, लोगों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह का माहौल बना हुआ है। सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। एक ओर मुख्यमंत्री का करीबी तो दूसरी ओर स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंहदेव कोटा विधानसभा में चुनाव मैदान में हैं। यहां कांटे की टक्कर की स्थिति बनी हुई हैं। स्व. कुमार शत्रुंजय जयदेव की धर्म पत्नी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर भाजपा के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रबल प्रताप के पक्ष मतदान करने का आश्वासन दिया है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह देव के समर्थन में प्रचार ग्राम पंचायत पीपर खूंटी भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय का लोकार्पण किया कार्यकर्ता मतदाता का अपार समर्थन मिल रहा है कमल खिल रहा है साथ ही तेंदुआ ग्राम पंचायत में सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी का गमछा बनाकर सदस्यता ग्रहण कराई सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मतदाता ने अपना समर्थन का हाथ उठाकर समर्थन किया नरेंद्र मोदी जिंदाबाद प्रबल प्रताप जिंदाबाद जय श्री राम का नारा लगाया पटाखा मिठाई खिलाकर सभी सदस्यता सदस्यता ग्रहण की उपरोक्त जानकारी वेंकटलाल अग्रवाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने शैलेश के पक्ष में आम जनता से मांगा समर्थन
Next post देश के सबसे बड़े छठघाट पर पूजा समिति ने चलाया सफाई अभियान
error: Content is protected !!