May 4, 2024

लाठीचार्ज से किसान भड़के, हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर किसानों का प्रदर्शन

चंडीगढ़. शाहाबाद में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के किसान संगठन एकजुट हो गए हैं। किसानों की रिहाई के लिए हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर किसान इकट्ठा हो गए हैं। सिरसा, रोहतक, करनाल, अम्बाला और कुरुक्षेत्र टोल पर किसानों ने धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही किसानों की रिहाई नहीं हुई तो वो प्रदेशभर में रोड जाम करेंगे।

सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर शाहाबाद में हुए लाठीचार्ज के बाद किसानों का गुस्सा फूट गया है। नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहे किसानों को हटाने के दौरान हुए लाठीचार्ज में करीब 35 आंदोलनकारी घायल हुए थे। पुलिस ने 150 किसानों को हिरासत में भी ले रखा है। इसके बाद किसानों ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोनीपत, जींद, रोहतक और गुहलाचीका में किसानों ने प्रदर्शन किया।

सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया है। बीती रात किसानों ने टोल पर जाम लगने के कारण एक तरफ का रास्ता खोला था। आज सुबह फिर किसानों ने जाम लगा दिया है। टोल पर जिले के हर एक गांव से किसान जमा हो रहा है। सैकड़ों किसान टोल के पास जमा हो गए हैं। टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन की टीम भी तैनात है। वही किसानों की तरफ से टोल फ्री करवा दिया गया है। टोल प्लाजा पर दरी बिछा कर बैठे किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल आईयूसीटीई के सदस्य नामित
Next post चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस ने अपने अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को दी विदाई
error: Content is protected !!