
इंतजार खत्म केरल में बरसे मानसून के बादल
नयी दिल्ली. दक्षिण पश्चिम मानसून ने अपने सामान्य समय से एक सप्ताह की देरी के बाद देश में दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मानसून के केरल आगमन की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। राज्य के नौ जिलों में ‘येलो अलर्ट’ और कोझीकोड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। ‘ऑरेंज अलर्ट’ का मतलब 6 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ 6 से 11 सेमी के बीच बारिश होना है।
दक्षिण पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल पहुंच जाता है। पिछले साल यह 29 मई को पहुंचा था। विशेषज्ञों का मानना है कि केरल में मानसून की शुरुआत में देरी चिंता का विषय नहीं है। शोध से पता चलता है कि केरल में मानसून के आगमन में देरी का मतलब यह नहीं है कि उत्तर पश्चिम भारत में मानसून की शुरुआत में देरी होगी। हालांकि, दक्षिणी राज्यों और मुंबई में मानसून की शुरुआत में देरी हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मानसून के आगमन में देरी देश में कुल वर्षा को प्रभावित नहीं करती। आईएमडी ने पहले कहा था कि ‘अलनीनो’ की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में देश में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।
More Stories
लोक सेवक के पद का दुरूपयोग कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी को 3 साल की सजा
भोपाल. न्यायालय (6वें अपर सत्र न्यायाधीश) श्री राजीव के पाल, के द्वारा आरोपी डी के कपूर एवं सरोज कपूर को...
राष्ट्रपति ने दी महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी
नयी दिल्ली . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के तहत...
भारत के साथ घनिष्ठ संबंध को लेकर हम गंभीर : ट्रूडो
नयी दिल्ली.निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा के साथ चल रहे राजनयिक विवाद के बीच कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने...
मणिपुर में फिर भड़की चिंगारी, पहली अक्तूबर तक इंटरनेट बंद
नयी दिल्ली . मणिपुर के अनेक इलाकों में फिर हिंसा की चिंगारी सुलग रही है। उधर, राज्य की राजधानी इंफाल...
हरियाणा-पंजाब सहित 7 राज्यों में एनआईए के छापे
चंडीगढ़. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठनों और गैंगस्टरों के गठजोड़ के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए बुधवार को...
1200 करोड़ से ज्यादा का जीएसटी नोटिस, ड्रीम11 पहुंची हाईकोर्ट
नयी दिल्ली. मोबाइल ऐप आधारित खेल मंच ‘ड्रीम11’ ने जीएसटी नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है। इस...
Average Rating