पानी भरे गड्ढों में डाला जाल, मछली पकडक़र जताया विरोध

 

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की की ज्यादातर सडक़ें खराब हो चुकी है। गड्ढों में तब्दिल हो गई हंै। बारिश होने के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। यहां की सडक़ों में पैदल चलना भी मुश्किल भरा कार्य हो गया है। सडक़ नहीं बनने के कारण रहवासी परेशान हैं। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी से भरे गढ्डों में जाल डालकर मछली पकड़ते हुए प्रशासन किया। खास बात है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस तरह के अनौखे प्रदर्शन को आम लोगों में खासी चर्चा है।

चकरभाठा से नगपुरा, धमनी, कड़ार और सेंवार, कड़ार मुख्य मार्ग कई सालों से खराब है। जिला प्रशासन द्वारा सडक़ बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इसे लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी (पिछड़ा वर्ग विभाग) के कार्यकर्ताओं ने ग्राम सेंवार में सडक़ के गड्ढों में उतरकर प्रतीकात्मक मछली पालन किया और विधायक-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की कि सडक़ की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब गड्ढे तालाब जैसे नजर आने लगे हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि इस मार्ग पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिला। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खतरनाक हो गई है। ग्रामीणों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों को रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *