पूर्व मंंत्री अमर के करीबी पंकज तिवारी बने पामगढ़ विधानसभा के प्रभारी, युवाओं में हर्ष का माहौल
बिलासपुर/अनिश गंधर्व. विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के साथ साथ प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। भारतीय जनता पार्टी ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंकज तिवारी को प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा का मानना है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधने के लिए संगठन को मजबूत किया जाना जरूरी है ताकि चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता संतुष्ट होकर काम कर सके।
बिलासपुर टिकरापारा निवासी जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पंकज तिवारी को पामगढ़ विधानसभा प्रभारी रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के करीबी माने जाने वाले पंकज तिवारी को दी गई जिम्मेदारी से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पंकज तिवारी ने बताया कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे। पार्टी के हरेक कार्यकर्ता के बीच समन्वय बनाकर विधानसभा उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी दिलाएंगे। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित भाजपा नेताओं ने पंकज तिवारी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है।
पंकज तिवारी को मिली नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए सचिन अग्रवाल, मनीष यादव, जीवेश सिंह परिहार, केशव सिंह परिहार, सुयश गुप्ता, सुमित ठाकुर, शान सोनी, अभिषेक बर्मन, कृष नामदेव, अभिनव यादव, नीतिन सिंह परिहार, हिमांशु यादव आदि ने बधाई दी है।