बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को मिलेगा नारियल का ताजा पानी

बिलासपुर। बिलासपुर मंडल द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं स्वास्थ्यर्धक पेय पदाथ उपलब्ध कराने रेलवे स्टेशन में के प्लेटफार्म नंबर २-३ पर कोकोनट कैफे जंक्शन का शुभारंभ किया। जहां यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राकृतिक, ताज़ा एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला पेय सहज रूप से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हे हर मौसम में बेहतर स्वास्थ्यवर्धक पेय की सुविधा प्राप्त होगी।
इसका विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन की उपस्थिति में एक बालिका यात्री के करकमलों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षकगण, कर्मचारीगण एवं यात्रीगण उपस्थित रहे। शुभारंभ के दौरान यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी कदम बताया। यात्रियों ने कहा कि स्टेशन पर प्राकृतिक एवं ताज़ा पेय अर्थात नारियल पानी उपलब्ध होने से उन्हें स्वस्थ विकल्प मिलेगा तथा यात्रा के दौरान ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *